Latest Jokes in Hindi: हमें अपनी उदासी को दूर करने के लिए हंसना चाहिए। हंसी से आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: संता- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
बंता- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
संता- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
बंता- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday समस्या”।
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पिंटू - नहीं बताउंगा ?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पिंटू - गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने गया था,
टीचर- इतना छोटा होके भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
पिंटू - आपकी बेटी,
टीचर बेहोश
एक दिन पति-पत्नी में लड़ाई हो गई,
पति गुस्से में बाजार गया
एक रॉकेट लेकर आया
पति - ये ले रॉकेट
पत्नी - ये क्या बदतमीजी है
पति - तुझे चांद तारो का बहुत ज्यादा शौक था न
ले बैठकर उड़ जा
पप्पू ने अपने बाप को तमाचा मार दिया
पड़ोसी- अरे आपका बेटा
आप पर ही हाथ उठा देता है।
बापू- क्या करूं ये अपनी मां पर गया है।