Viral Jokes And Funny Chutkule in Hindi: हम सभी को खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे पर मुस्कुराहट बन रहती है और ब्लड सर्कुलेशल ठीक रहता है। इससे हमारा मानसकि तनाव दूर रहता है और चेहर की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हमें अपनी दिनचर्या में हंसना-हंसाना और मुस्कुराना शामिल करना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: पति- अगर मेरी लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पति- अगर मेरी लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी?
पत्नी- आधे पैसे लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी। मैं भी खुश और आप भी खुश।
पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल ले।
संता ने पूछा बंता से
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 1 सिक्का डाला और राजू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं
राजू- सर, नहीं घुलेगा
सर- शाबाश राजू लेकिन तुम्हें कैसे पता?
राजू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते।
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ?
बंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
बंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।