Latest Majedar Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में लोग काम के दबाव की वजह से परेशान रहने लगे हैं। इसकी वजह से लोगों के अंदर चिड़चिड़ापन बढ़ता जा रहा है और लोग मानसिक तनाव से ग्रस्त होते जा रहे हैं। इसलिए इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: पड़ोसी- अरे आपका बेटा आप पर ही हाथ उठा देता है, संता के पिता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता ने अपने बाप को तमाचा मार दिया
पड़ोसी- अरे आपका बेटा आप पर ही हाथ उठा देता है।
बापू – क्या करूं ये अपनी मां पर गया है।
सिंटू- डॉक्टर साहब आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया..
डॉक्टर- पता है थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी।
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?