आपका मुस्कुराता चेहरा भी आपके कई दोस्त बना सकता है। जी हां, हंसमुख इंसान को हर कोई पसंद करता है। इसीलिए इंसान को हमेशा एक मुस्कान के साथ किसी से भी मिलना चाहिए। आप परिवार में, ऑफिस में या दोस्तों के बीच हैं तो सबसे मुस्करा के मिलिए। आपको हंसने में मदद करते हैं कुछ कॉमेडी वीडियो, जोक्स, चुटकुले। इसीलिए हम रोज आपके लिए लाते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स, चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और अपने परिवार, दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। तो फिर देर नहीं करते और पढ़ते हैं कुछ मजेदार जोक्स जो हमारे मूड को फ्रेश कर देंगे..........
Latest Jokes in Hindi: लड़की ने लड़के से कहा- तुम मेरे लिए कुछ नहीं करते, मिला धमाकेदार जवाब
कर्मचारी जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस - वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या?
कर्मचारी - नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है।
बॉस - ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...
लड़की - तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं करते
लड़का - अरे जानू, तेरे लिए तो मैं उस
ऊपरवाले से भी लड़ लेता, पर सोचता
हूं अभी एग्जाम वाला टाइम है तो...
पंगा नहीं लेने का।
जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले
अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं,
कहीं छीन न लें।
पप्पू बिजली की दुकान पर गया और
दुकानदार से बोला - एक काला बल्ब देना।
दुकानदार - काले बल्ब का क्या करोगे?
पप्पू - यार, दोपहर को अंधेरा कर के
सोने का मजा ही कुछ और है।