हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इंसान किसी समय और कभी भी हंस सकता है। अगर आप भी जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ व्यक्ति भी हंस सकता है।
Latest Jokes in Hindi: अजनबी लड़की और बिहारी वकील की बातचीत सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
सुहागरात को पत्नी की घूंघट उठाकर पप्पू रोमांटिक अंदाज में बोला...
पप्पू-हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
पप्पू की पत्नी- देखियो, आगे बाले चौराहे पे मारो ब्वॉयफ्रेंड लगो है का...
पप्पू बेहोश
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।