Most Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सलाह देते हैं। हंसना एक योग है जो कई बीमारियों से हमें बचाता है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए चलते हंसने के सफर पर...
Latest Jokes Hindi: गप्पू ने पप्पू से पूछा- लड़की देखने गया था पसंद नहीं आई? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
गप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था...
गप्पू- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
चिंटू पहाड़ों पर पैराशूट बेच रहा था।
एक ग्राहक- अगर पैराशूट समय पर नहीं खुला तो?
चिंटू तो आपके पूरे पैसे वापस!
संता- मेरी पत्नी एक हफ्ते से गायब है...
पुलिस- उनकी कोई निशानी है?
संता- जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का है।
पत्नी- सुनो! तुम्हारा जिगरी दोस्त मिट्ठू शादी करने जा रहा है,
और जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली है, वो बेकार है।
तुम्हारे मिट्ठू की ज़िंदगी बरबाद हो जाएगी।
चलो, चलकर उसे समझाएं।
पति- मैं नहीं जाऊंगा। मुझे कौन समझाने आया था?