फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes Hindi: गप्पू ने पप्पू से पूछा- लड़की देखने गया था पसंद नहीं आई? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 02 May 2022 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes Hindi Gappu asked to Pappu did not like the girl Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Most Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सलाह देते हैं। हंसना एक योग है जो कई बीमारियों से हमें बचाता है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए चलते हंसने के सफर पर...



संता को आधी रात में एक लड़की फोन करती है...!

संता- हेलो कौन बोल रहा है?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...

संता (खुश होकर)- कौन हैं आप?

लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जाएंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!

खुशी के मारे संता की आंखों में पानी आ गया,

संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!

संता तब से खोया हुआ है।

Latest Jokes Hindi Gappu asked to Pappu did not like the girl Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock


गप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?

पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था...

गप्पू- तो?

पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?

मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!

Latest Jokes Hindi Gappu asked to Pappu did not like the girl Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू पहाड़ों पर पैराशूट बेच रहा था।

एक ग्राहक- अगर पैराशूट समय पर नहीं खुला तो?

चिंटू तो आपके पूरे पैसे वापस!

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes Hindi Gappu asked to Pappu did not like the girl Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- मेरी पत्नी एक हफ्ते से गायब है...

पुलिस- उनकी कोई निशानी है?

संता- जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का है।

विज्ञापन
Latest Jokes Hindi Gappu asked to Pappu did not like the girl Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- सुनो! तुम्हारा जिगरी दोस्त मिट्ठू शादी करने जा रहा है,

और जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली है, वो बेकार है।

तुम्हारे मिट्ठू की ज़िंदगी बरबाद हो जाएगी।

चलो, चलकर उसे समझाएं।

पति- मैं नहीं जाऊंगा। मुझे कौन समझाने आया था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed