फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: भीड़ को हटाने के लिए टोलू ने कही ऐसी बात, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 09 Dec 2022 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 09 Dec 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Latest Funny Jokes: Father and Son Jokes Read Whatsapp Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Latest Jokes: आज के समय में लोगों का जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि लोगों के पास अपने लिए भी टाइम नहीं है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग हंसना तक भूल गए हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए खुद का खयाल रखना होगा। लेकिन समय की कमी की वजह से कई लोग अपने लिए कुछ नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप केवल हंसने के लिए थोड़ा समय निकाल लें तो आपकी ये समस्या हल हो सकती है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई फायदे हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



टोलू- मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?
टोलू भीड़ को हटाते हुए बोला
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं।
रास्ता मिल गया और टोलू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था।

Latest Funny Jokes: Father and Son Jokes Read Whatsapp Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

90 साल की दादी के पास जाकर एक बच्चा तुतलाकर बोला...
बच्चा-त्या आप टें नहीं बोल सकती हैं?
दादी-हां बोल सकती हूं।
बच्चा-बोलिए !
दादी- टें
बच्चा-ओ तेली, आप तो बोल सकती हैं।
फिर मम्मी कैसे अपनी सहेली को कह रही थी।
पता नहीं, मेरी सास कब 'टें' बोलेगी।

Latest Funny Jokes: Father and Son Jokes Read Whatsapp Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
औरतों का दिल सही मायनों में कब टूटता है?
जब वो अपने जैसे प्रिंट का सूट
मोहल्ले की काम वाली को पहने देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Funny Jokes: Father and Son Jokes Read Whatsapp Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो
उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...
आंखों का इलाज
दिल का इलाज
पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'लाइलाज'।
विज्ञापन
Latest Funny Jokes: Father and Son Jokes Read Whatsapp Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed