फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Chutkule: जब काका को रात में 12 बजे लड़की ने किया फोन, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Thu, 02 Jun 2022 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Latest Chutkule in Hindi When the girl called Kaka at 12 o'clock in the night Read viral chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
Latest Funny jokes Chutkule in Hindi: अगर हम सभी को सेहतमंद रहना तो हमारे लिए हंसना बेहद जरूरी है। इंसान को मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम सभी को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह कठिन समय भी आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुलों की हंसाने में बड़ी भूमिका होती है। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!

काका-  हेलो कौन...?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!

काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?

लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!

खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 
Latest Chutkule in Hindi When the girl called Kaka at 12 o'clock in the night Read viral chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay



लड़की और रिक्शावाले की मजेदार बातें...

लड़की- रिक्शावाले भैया स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?

रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!

लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?

रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!

लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!

रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

Latest Chutkule in Hindi When the girl called Kaka at 12 o'clock in the night Read viral chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?

भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?

संता- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Chutkule in Hindi When the girl called Kaka at 12 o'clock in the night Read viral chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?

पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!

जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला- जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!

रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!

विज्ञापन
Latest Chutkule in Hindi When the girl called Kaka at 12 o'clock in the night Read viral chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई...!

दूसरे दिन...

गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!

ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!

मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed