Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित जी बेहोश हो गए
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा
Funny Jokes: चिंटू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? पिंटू ने दिया मजेदार जवाब
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश
Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं, और कितनी छोड़ूं मेरी मां