जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
केमिस्ट की धमाकेदार बात सुनकर मरीज बेहोश होते-होते बचा....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार एक पति को उसकी पत्नी ने पूछा - अगर मैं 2-4 दिन नहीं
दिखूं तो आपको कैसा लगेगा...?
.
पति मन ही मन बहुत खुश हुआ। उससे रहा नहीं गया और उसने
तपाक से बोल दिया - मुझे बहुत अच्छा लगेगा...!
.
फिर क्या था...
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी...
मंगलवार को नहीं दिखी...
बुधवार को नहीं दिखी...
गुरुवार को भी नहीं दिखी...
.
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाके थोड़ी-थोड़ी
दिखी...!!!
सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया।
.
कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी!
.
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले...!!!
एक पति ने अपने गुरु से पूछा - स्वामी जी,
पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है,
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूं कि
मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है,
और एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है।
.
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है?
.
गुरु जी बोले - बेटा अपनी बुद्धि लगाओ, तुम्हारी पत्नी चादर के
अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी। दैविक शक्ति के चक्कर
में ना पड़कर जल्दी से अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो,
नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे...!!!
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है!
.
पत्नी - कौन सा फायदा?
.
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई...!!!