फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्टर जी के सवाल का लड़के ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 30 Nov 2020 04:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 30 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes Love Jokes Very Funny Jokes Teacher Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब…
.
पत्नी : मैं अपने मायके चली जाऊंगी।
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा…
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - मै सुसाइड कर लूंगी…
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे।
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - जाओ... सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है, तो मैं सुसाइड नहीं कर रही।
.
पति - दुर्भाग्य हमारे!

Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes Love Jokes Very Funny Jokes Teacher Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...
.
एक लड़का मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...
.
पोस्टमैन - बेटा, पापा घर में हैं...?
.
लड़का - आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!!!

Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes Love Jokes Very Funny Jokes Teacher Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था, तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
.
आदमी - भाई साहब, स्कूटर स्टैंड कहां है...?
.
संता - भाई साहब, पहले आप अपना नाम बताइए...?
.
आदमी - रमेश
संता - आपके माता-पिता क्या करते हैं...?

आदमी - क्यों...? भाई साहब जल्दी बता दीजिए नहीं, तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
.
संता - तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी - मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं...अब बता दीजिए।
.
संता - आपके नाम कोई जमीन जायदाद है...?

आदमी - जी भाई साहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाई साहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है...?

संता - आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो...?
.
आदमी - जी हां, मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
.
संता - भाई साहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं,
आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके
नीचे लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes Love Jokes Very Funny Jokes Teacher Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

टीटी ने पप्पू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...
.
टीटी - टिकट दिखाओ।
.
पप्पू - अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं!
.
टीटी - क्या सबूत है...?
.
पप्पू - अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है...!!!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes Love Jokes Very Funny Jokes Teacher Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

मास्टर जी - तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
.
पप्पू - हां सर, किया है!
.
मास्टर जी - कौन सा...?
.
पप्पू - एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया... जल्दी पहुंच गए...!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed