जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: चोरी करने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरी लिखते हो कि,
ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर, ये किसके लिए लिखते हो...?
.
पति - पगली तेरे लिए ही लिखता हूं, मेरी जानू...!
.
पत्नी - तो फिर वोही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है,
तो इतना चिल्लाते क्यों हो...?
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
.
मैडम - तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
.
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
.
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
.
मैडम - अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम
रख दे तो तुम क्या करोगे...?
.
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला...
.
पप्पू - मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है,
नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे...!
सरकार ने फरमान जारी किया -
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय
हेलमेट पहनना जरूरी...!
.
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली -
हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे
.
पति ने एक्टिवा ही बेच दी...!
पति-पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...!
.
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
.
पत्नी (रोमांटिक अंदाज में) बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है...?
.
पति - कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में बहुत पछताता है...!