जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताई ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो...?
.
पति - अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी -
'आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं'
.
बस
.
तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई...!
पप्पू - लड़कियों को दो काम बहुत अच्छा से आते हैं...!
.
गप्पू - अच्छा, कौन-कौन से...?
.
पप्पू - पहला, ब्वॉयफ्रेंड को उल्लू बनाना और
दूसरा उल्लू जैसे को ब्वॉयफ्रेंड बनाना...!
दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे...!
.
यार जब लड़की देखने जाओ, तो उसकी आवाज रेडियो से भी हल्की होती है
.
लेकिन
.
शादी के बाद न जाने कौन से वूफर लग जाते हैं कि आवाज कम ही नहीं होती...!
पप्पू - पता है छोटे कद की लड़कियों को गर्मी कम लगती है।
.
गप्पू - अच्छा... वो कैसे...?
.
पप्पू - क्योंकि वो सूरज से थोड़ा दूर होती हैं...!