{"_id":"6108f1cc2d122436a573c97c","slug":"jokes-viral-jokes-funny-jokes-pappu-jokes-husband-wife-jokes-chutkule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comedy Jokes: लड़की से नंबर मांगने में जब पप्पू से हो गई गलती... पढ़िए धमाकेदार जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Comedy Jokes: लड़की से नंबर मांगने में जब पप्पू से हो गई गलती... पढ़िए धमाकेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------
पत्नी - एक गेम खेलते हैं...!
.
पति - कौन सा गेम...?
.
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं, तो तुम बाईं
दीवार को हाथ लगाना और फल का नाम लूं,
तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना...!
.
पति - अगर मैं जीत गया तो...?
.
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
.
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
.
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
.
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?
2 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू उदास बैठा था...!
.
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो...?
.
पप्पू - अरे या पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि अच्छी 'पकाने' वाली देना...!
.
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था...!
3 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
एक परेशान पति
.
बीवी से ज्यादा इज्जत, तो मुझे उसकी अलमारी के
कपड़े देते हैं...!
.
जब भी खोलता हूं दो-तीन तो पैरों पर ही गिर जाते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू ने एक लड़की को मैसेज किया -
'हाय, नंबर दो अपना'
.
लड़की - 25/100
.
पप्पू - ये कैसा नंबर है...?
.
लड़की - मैं अवंतिका हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर
.
पप्पू - ओह, सॉरी मैम...!
.
लड़की (अवंतिका) - कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आना, बात करनी है...!
विज्ञापन
5 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
अब तो हद ही हो गई है...!
.
ये अफवाह
कौन फैला रहा है कि
.
एक्टिवा के साइलेंसर पर
बीवी का नाम लिखने से...
.
बुलेट की आवाज आती है...!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।