जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
स्त्रियों की समस्या जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
मास्टर जी - पप्पू, मानसून का मतलब बताओ...?
.
.
पप्पू - मानसून मतलब, 'ना किसी की मान, ना किसी की सुन'।
.
मास्टर जी बेहोश...!
मुझे शराब की बोतल का
स्वभाव पसंद आता है
.
जो खुद 'खाली' होकर
दूसरों को 'फुल' कर देती है!
.
इसी को नि:स्वार्थ सेवा कहते हैं...!
- स्वामी पीयेकानंद
ब्वॉयफ्रेंड - जब तुमको मेरी 'मोहब्बत' बोझ लगे तो बता देना...?
.
गर्लफ्रेंड - क्यों, क्या करोगे फिर...?
.
ब्वॉयफ्रेंड - मैं चुपचाप दूसरी से सेटिंग कर लूंगा...!!!
स्त्रियों की सबसे बड़ी समस्या...
.
जब बहू बनती हैं, तब सास अच्छी नहीं मिलती,
जब सास बनती हैं, तब बहू अच्छी नहीं मिलती...
.
जब देवरानी बनती हैं, तब जेठानी अच्छी नहीं मिलती,
और जब जेठानी बनती हैं, तब देवरानी अच्छी नहीं मिलती...
.
जब भाभी बनती हैं, तब ननद अच्छी नहीं मिलती,
और जब ननद बनती हैं, तो भाभी अच्छी नहीं मिलती...
.
अंत में यदि सभी अच्छी मिल भी जाएं,
तो कामवाली बाई अच्छी नहीं मिलती...
.
अब आखिर में बचा बेचारा पति...
तो कसम से आज तक वो किसी को भी अच्छा नहीं मिला।