जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पप्पू की बीमार दादी ने जब डॉक्टर के पास खोला अपना मुंह...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू समोसे को खोलकर
अंदर का मसाला ही खा रहा था।
.
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा...?
.
पप्पू- अरे मैं बीमार हूं ना...
इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची।
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना।
फिर बोले बेटी... इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा...
लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।
.
औरत ने पूछा - कितना खर्च आएगा...?
.
बाबा - तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता...
लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं,
बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
.
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो
बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...
.
औरत भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी,
आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी।
.
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!
दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा...!
.
मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं...?
.
मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं...!
पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...!
.
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...!
.
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी से मिलती है।
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!