फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: जब पप्पू ने पकड़ लिया बंगाली बाबा की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 03 Jan 2024 02:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Pappu Jokes in Hindi Bengali Baba Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर चिंतामुक्त रहना है, तो हम सभी को हंसते रहने चाहिए। मानसिक तनाव से हमें दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



चंटू एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मैनेजर ने कहा- हमें ऐसा आदमी चाहिए जो चुस्त, चालाक, चंट और चौकन्ना हो और हां, उसकी नजरें हमेशा दूसरों पर रहें साथ ही लड़ाई में सबसे आगे। क्या तुम्हारे अंदर ये सारे गुण है? 
चिंटू बोला- साहब, ये सारे गुण मेरी बीवी में हैं। उसे बुलाऊं? 
 

Jokes: Pappu Jokes in Hindi Bengali Baba Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

बंगाली बाबा की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी-शादी से लेकर विदाई...
पप्पू-बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली-बाबा की सर्विस है...इडियट
 

Jokes: Pappu Jokes in Hindi Bengali Baba Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

बैंक लूटने के बाद... डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां डाकू ने कलर्क को गोली मारकर 
एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

Funny Jokes: बब्लू ने टीचर के लिए बनवाया चश्मा, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Pappu Jokes in Hindi Bengali Baba Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

बीए में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा। 
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है। 

Funny Jokes: लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

विज्ञापन
Jokes: Pappu Jokes in Hindi Bengali Baba Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

गटरू- यार बताओ I am going का अर्थ क्या होता है? 
मटरू- मैं जा रहा हूं।
गटरू- ऐसे कैसे चले जाओगे? यह सवाल मैं 10 लोगों से पूछ चुका हूं। सब कहते हैं कि मैं जा रहा हूं।
इसका सही जवाब बताकर जाओ जहां जाना है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed