Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले ( Jokes And Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes: जब पंडितजी ने महिला को बताया घर की खुशहाली का उपाय, पढ़िए मजेदार जोक्स
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को ...
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं।
पंडित बेहोश।
मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो।
लड़का- मां, मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता।
सुनते ही मां के उड़ गए होश
Funny Jokes: एक्सीडेंट के बाद कबूतर को आया होश, कही ऐसी बात पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
एक दिन टीचर ने एक स्टूडेंट से पूछा - स्कूल क्या है?
बहुत ही शानदार जवाब मिला... स्कूल वो जगह है... जहां पर हमारे पापा को लूटा और हमें कूटा जाता है।
Jokes: जब पति-पत्नी एक पार्टी में गए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही।
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।