जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी की बात सुनकर जज साहब ही हो गए बेहोश...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक बाबा एक शराबी से बोले - इतना दारू पीओगे तो मरने
के बाद नर्क में जाओगे...!!!
.
शराबी - तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा...?
.
बाबा - वो भी नर्क में जाएगा...
.
शराबी - फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने
नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा...?
.
बाबा - उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा...!!!
.
शराबी - फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए...!!!
दरवाजा खोलते ही...
लड़की - परसों मेरी शादी है, अब क्यों आए हो
मेरी जिंदगी में वापस...?
.
.
.
लड़का - टेंट लगाने का ऑर्डर हमको ही मिला है!
अब तेरे चक्कर में काम-धंधा भी छोड़ दें क्या..?
पत्नी - खिड़की के परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है..!!!
.
.
पति - एक बार ठीक से देख लेने दो,
वह खुद ही परदे लगवा लेगा...!!!
पत्नी (जज से) - मुझे अब इनसे कुछ और नहीं लेना...!
बस मुझे ये उसी हाल में छोड़ दें, जिस हाल में मैं इनको मिली थी..!
.
जज - तुम किस हाल में मिली थी...?
.
पत्नी - विधवा...!!!
.
जज साहब बेहोश...!