जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी ने पति से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
बेटा - पापा बुलेट दिलवा दो...
.
पापा - पड़ोस की लड़की को देख नालायक, बस से जाती है...
.
.
.
बेटा - हां पापा, यही तो नहीं देखा जाता...!!!
सास - 'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है...?
.
बहू - तेजपत्ता...
.
कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है...
और
उसी सब्जी को खाते समय सबसे पहले उसे ही खींचकर बाहर फेंका जाता है...!!!
पति - अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा...
.
पत्नी - नॉर्मल साधु या नागा साधु...?
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं...
और
अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो...!!!