जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने गप्पू को दिया ऐसा ज्ञान...पढ़िए मजेदार जोक्स
कुछ औरतें नारियल खरीदते वक्त उसे
तब तक कान पर लगाकर हिलाती रहती हैं...
जब तक...
नारियल खुद नहीं बोल देता - ले ले बहन, मैं ही हूं...!!!
ससुर - मेरी बेटी का ख्याल रखना,
इसकी आंखों में आंसू ना आने पाए...
.
.
.
दामाद - ठीक है प्याज मैं काट दूंगा,
पर बर्तन तो इसे ही मांजने पड़ेंगे...!!!
पप्पू - झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
.
गप्पू - नहीं, तुम ही बताओ।
.
पप्पू - सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या?'
.
ये 100% काम करता है...!!!