जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने बताया कैसे हम अपनी संस्कृति धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज - डॉक्टर साहब आपने पर्चे के पीछे जो दवा लिखी थी,
वो कहीं नहीं मिल रही है...!
.
.
.
डॉक्टर - ये दवा नहीं है बे, पेन चलाकर देखा था...!!!
बीवी पति के साथ मंदिर गई
और मन्नत का धागा बांध के मन्नत मांगी,
फिर हड़बड़ाई और धागा खोल दिया।
.
पति - क्या हुआ, धागा क्यों खोला...?
.
पत्नी - मैंने मन्नत मांगी थी कि
आपकी जिंदगी की तमाम मुश्किलें दूर हो जाएं।
.
फिर अचानक ख्याल आया, कहीं मैं ही न निपट जाऊं...!!!
पप्पू ने एक कवि से पूछा - परिवर्तन की परिभाषा क्या है...?
.
तो...
.
कवि ने उत्तर दिया - जो कभी लिपट जाया करती थी बादलों के गरजने पर,
वो आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है!
पप्पू अपने दोस्त से कह रहा था...
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं...?
.
हमने तो आज साफ-साफ कह दिया...
.
सर्दी बहुत है, बर्तन दोपहर में साफ करूंगा...!!!