जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शादी से पहले होने वाली बीवी ने भेजा ऐसा धमाकेदार मैसेज....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बच्चे ने होमवर्क करते हुए प्रश्न किया -
पापा पछतावा क्या होता है...?
.
पापा ने अपनी पत्नी को सामने देखा...
.
बेटे ने कहा - पापा... समझ गया मैं...!!!
एक आदमी ने श्मशान घाट पर वाई-फाई सिग्नल मिलते ही
बाजू में खड़े भाई साहब से पूछा - वाई-फाई का पासवर्ड क्या है...?
.
भाई साहब ने जवाब दिया - मैयत में आए तो, कुछ तो शर्म करो!
.
आदमी - M कैपिटल या स्मॉल...!!!
पप्पू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए!
.
गप्पू - क्यों...?
.
पप्पू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!!!
शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया...
'मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती।
.
लड़का टेंशन में आ गया...
.
तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया।
.
लड़का फिर टेंशन में आ गया...!!!