जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता का धमाकेदार जवाब सुन जब डॉक्टर हो गया बेहोश....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ-नौ लोग जुआ खेल रहे थे...
तभी पुलिस आ गई।
.
एक जुआरी दौड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठ गया...
.
पुलिस - तू अपने आप ही क्यों बैठ गया....?
.
जुआरी - क्योंकि पिछली बार मैं पकड़ा गया था तो
गाड़ी में सीट नहीं मिली थी, खड़े होकर जाना पड़ा था...!!!
एक दोस्त दूसरे दोस्त से...
.
तेरी जिंदगी में कभी गम ना हो,
.
तेरी आंखें कभी नम ना हो,
.
मेरी दुआ है मिले तुझे ऐसी दुल्हन
.
जिसका वजन 200 किलो से कम ना हो...!!!
डॉक्टर - मरीज को एक घंटा पहले लाते तो हम इसे बचा लेते..!
.
.
.
संता - आधा घंटा पहले तो इसका एक्सीडेंट हुआ,
एक घंटे पहले क्या जबरदस्ती उठा लाते...!!!
परम सत्य ज्ञान...
जरुरत से ज्यादा भगवान को याद मत किया करो...
.
क्योंकि...
.
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो...
लेने के देने पड़ जाएंगे...!!!