जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे
.
.
.
पति- मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी,
जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...!!!
पापा - बेटा क्या कर रहा है...?
.
पप्पू - पापा वर्षा आने वाली है...!
.
पापा - कुछ पढ़ लिया कर नालायक,
सारे दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है...
.
पप्पू - पापा मैं बारिश की बात कर रहा हूं...!!!
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं...!
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!!
संता ने बहुत कठोर तपस्या की...
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
.
.
संता - सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ...!!!