Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले ( Jokes Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes in Hindi: कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की? कौवा की बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे।
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन! बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है, शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
टीचर ने सवाल पूछा चैलेंज किसे कहते हैं?
स्टूडेंट ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा-
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ।
Comedy Jokes: पड़ोसी से प्यार करने को लेकर बेटी ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद .
छोटू- आज तक हंसने में लगा है…
आज के मजेदार जोक्स: सुरेश- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं? मोहन का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)