फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: साली- अच्छे पति की पहचान कैसे होती है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sun, 10 Mar 2024 03:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जोक्स: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बनता है और जीवन खुशहाल होता है। हंसना एक तरह का योग है, जो कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से हमारे मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

साली- जीजा जी अच्छे पति की पहचान कैसे होती है?
जीजा जी- साली साहिबा अच्छे पति सबको ही मिलते हैं पर इसकी पहचान सिर्फ "पड़ोसन" को ही होती है बीवी को नहीं होती।
जीजा जी की ये बात साली साहिबा ने दीदी को बता दी।
उसके बाद जीजा ने कभी घर में पड़ोसन का जिक्र नहीं किया।
 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।

हिंदी जोक्स: रिंकू ने बताई पत्नी की ऐसी परिभाषा, जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 
दादी शर्माते हुए,' मम्मी ने आने नहीं दिया'।

मजेदार जोक्स: जीजा साली की बातें सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है? 
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed