Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes: जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो? साली का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग कर रहा था
जीजा- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो..
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो?
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप?
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी बेहोश हो गए।
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- पापा ने मुझे मोबाइल खरीद कर दिया है, फिर जो हुआ जान नहीं रुकेगी हंसी
Jokes: पति की बात सुनकर पत्नी के उड़ गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!