फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: जीजा- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी? जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Tue, 11 Feb 2025 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीना- तुम्हारी दिल्ली कि यात्रा कैसी रही?
मीना- अरे! क्या बताऊ यार! रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे,
और गाड़ी चलने लगी, और वह स्टेशन पर ही रह गए।
टीना- तुम्हारी पीड़ा मैं समझ सकती हूं।
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड- मैं पर्स घर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Jokes in Hindi: महिला- बाबा, कोई व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो? तांत्रिक का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको!!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अरे! इसी दिन का इंतजार तो में कई सालों से कर रहा था।
चलो, लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed