जोक्स: व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
जोक्स: पति से पत्नी- क्या आज शाम को बाहर डिनर करेंगे? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं।
पत्नी- अजी सुनते हो, आज शाम को बाहर डिनर करेंगे?
पति- अरे वाह, क्या बात है, इतने प्यार से कह रही हो तो चलो, जल्दी से तैयार हो जाओ।
पत्नी- ठीक है, फिर मैं अपनी मम्मी को भी फोन करके बुला लेती हूं।
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है ?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले...
जोक्स: दांतों का इलाज कराने पहुंचा मरीज, जवाब सुनकर डॉक्टर भी पेट पकड़ कर हंस पड़े
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नयी तो मिलती।
देसी जोक्स: होमवर्क नहीं लाने पर चिंटू ने दिया ऐसा बहाना, पढ़कर छूट जाएगी हंसी
जज- आप दोनों तलाक क्यों लेना चाहते हो?
पति- सर, हम दोनों के विचार आपस में जरा भी मेल नहीं खाते।
जज- ठीक है, मैं एक प्रश्न पूछता हूं।
अगर अलग जवाब दिया तो तलाक पक्का और एक जैसा दिया तो अर्जी खारिज
जज- बताइए, अबकी बार किसकी सरकार?
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)