फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: सिंगापुर घूमने जाने के लिए पत्नी ने चलाया गजब का दिमाग, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 18 May 2025 10:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 10:14 PM IST
सार

Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi chutkule in hindi
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे.
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी.
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे.
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया.
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे.
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!!
 

Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश
 

Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

Hindi Jokes: साला- मुझे शादी नहीं करनी मुझे सभी औरतों से डर लगता है, जीजा ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है

Desi Chutkule: लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi chutkule in hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
पति- मैं उबासी नहीं ले रहा, बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed