Jokes in Hindi: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes in Hindi: दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं? महिला का जवाब सुनकर उड़े होश
Jokes in Hindi: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- भैया, ऐसा सूट दिखाओ कि पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे।
दुकानदार के उड़ गए होश!
लड़का- जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना।
मेरी आंख में मच्छर चला गया है।
गौर से देख और निकाल इसे।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आज तो पार्टी में स्टेज पर आग लगा देंगे, पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा. जब वापिस आया तो
पापा ने पूछा- कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला- बहुत अच्छा... जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।
Jokes: बॉयफ्रेंड- डार्लिंग तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर कर लिया मोबाइल स्विच ऑफ
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)