फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: बॉयफ्रेंड- डार्लिंग तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर कर लिया मोबाइल स्विच ऑफ

Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes chutkule in Hindi
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप। 



एक सत्संग के दौरान- संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी, इतने में एक माताजी उठ कर जाने लगीं 
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
माताजी- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा 
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बॉयफ्रेंड- जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग बताओ तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे 
गर्लफ्रेंड- बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो और मुझे कुछ ज्यादा नहीं चाहिए।
बॉयफ्रेंड का मोबाइल स्विच ऑफ 
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes chutkule in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

अध्यापक ने एक छात्र से पूछा- बताओ, शाहजहां कौन था...? 
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...! 
अध्यापक- कैसे...? 
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।

Chutkule In Hindi: भगवान से डरने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है।

Jokes In Hindi: भारत आए विदेशी डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक आदमी खड़े खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था।
दूसरा आदमी पास जाकर बोला: भाई अगर तू स्टार्ट नहीं हो पा रहा है तो धक्का लगाऊं क्या?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed