जोक्स: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। बुरे वक्त में भी हम सभी को हंसते रहना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हो पाएं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्दी खत्म हो जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
जोक्स: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब दारू पीकर घर जाता है? संता ने दिया मेजदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है?
संता- कहती नहीं, बोलती है...
दोस्त - क्या...?
संता- बोलती है, कीड़े पड़ेंगें तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी
जोक्स: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
बैंक लूटने के बाद...
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हां
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
जोक्स: संता- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो? पढ़िए मजेदार चुटकुले
रमेश किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले- "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
रमेश बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"