Jokes in Hindi, Chutkule: अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
Jokes in Hindi, Chutkule: जज- क्या सबूत है कि तुम कार तेज नहीं चला रहे थे? चालक का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज़ नहीं चला सकता।
संता- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता।
बंता- हां, तो खर्चा देना बंद कर दे।
संता- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है, पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
Jija Sali Jokes: जीजा की बात सुनकर साली की बोलती हो गई बंद, पढ़िए वायरल जोक्स
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?