जीवन में सुख और दुःख का आना स्वाभाविक है। मगर, आजकल लोग सुख में तो खुश होते हैं, लेकिन कोई समस्या आ जाए तो घबराने लगते हैं। इंसान को हर समस्या का सामना हंस के करना चाहिए। अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहेंगे तो बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। अगर आप अच्छे खान-पान के साथ हंसी-मजाक भी करते हैं तो आप शरीर और मन से दोनों से तंदुरुस्त रहेंगे। किसी भी काम को करने में आपका मन लगेगा। इसीलिए हम आपके लिए एक बार फिर से मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर हाजिर है। जिन्हें आप पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे...
Jokes In Hindi: चिंटू ने अपनी मां से पूछा- जब परी उड़ सकती है, तो फिर मौसी क्यों नहीं उड़ पाती, मिला मजेदार जवाब
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति: ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं।
जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।
पिताजी- कहां हो बेटे?
सोनू - हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!!
आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना..
कंजूस आदमी पंडित जी को कम दक्षिणा देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
कंजूस आदमी- क्या पंडित जी?
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा''
सोनू - यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...
मोनू - अच्छा फिर क्या हुआ?
सोनू - फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया…..हमसे पंगा लिया...