{"_id":"630f628050b20802316c51a4","slug":"jokes-in-hindi-boy-girl-funny-talks-girlfriend-boyfriend-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes in Hindi: लड़की और लड़के की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes in Hindi: लड़की और लड़के की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा टाइम निकाल जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। ताकि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना।
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की- मैं तुम्हारे लिए सब कुछ छोड़ दूंगी।
लड़का- मां-बाप?
लड़की- हां
लड़का- इंस्टाग्राम
लड़की- मुंह संभाल के बात कर…
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संता बोला...
संता- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की संता के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
संता- है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
संता- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए.
संता- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।