जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार लड़ाई हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक चोर की सजा पूरी हो रही थी और वो आज रिहा होने वाला था...!
.
जेलर ने पूछा - जेल से निकलते ही पहला काम तुम क्या करोगे...?
.
चोर - एक टॉर्च खरीदूंगा...!
.
जेलर - क्यों...?
.
चोर - क्योंकि पिछली बार जब मैं चोरी करने के लिए जिस घर में घुसा था,
तो वहां अंधेरा था और मैंने बत्ती के बजाय रेडियो का बटन दबा दिया था...!
बाबा जी का ज्ञान...
.
खुद को इतना मजबूत बनाओ कि ऊपर वाला भी सोचने पर मजबूर जाये कि
.
.
.
मैंने तो इसे मिट्टी का बनाया था, ये अंबुजा सीमेंट कैसे बन गया...!
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो
पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...!
.
पति - कितना काम करेगी तू...?
.
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं,
सोना नहीं है क्या...?
.
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली।
.
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
पत्नी - चल तो रहे हो, मायके लड़ना मत
वो मेरे पापा का घर है...!
.
.
.
पति (झुंझलाकर) - तो तुम्हारे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है,
जो रोज वहां महाभारत होगा...!