फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: होशियार पत्नी के कारनामें सुन उड़ गए पति के होश...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 06 Jun 2021 07:38 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 06 Jun 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Very Funny Jokes Comedy Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


-----------------------------------------

उस दिन तो उड़ते पंछी भी चौंक कर हवा में ही रूक गए...
.
.
जब पत्नी बोली - सुनो,
ये जो तुम कार में एसी चलाते हो,

इसका बिल घर पर आता है या दुकान पर...?

Jokes Husband Wife Jokes Very Funny Jokes Comedy Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गए...?
.
बंता - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा...
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है...!
.
संता - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है...?
सही तो कह रही थी नर्स...!
.

बंता - वो ये बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी...!

Jokes Husband Wife Jokes Very Funny Jokes Comedy Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे 
उठकर मेकअप कर रही थी...
.
तभी पति की भी आंख खुल गई
.
पति- पगला गई हो क्या, 
सुबह सुबह मेकअप...
.
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना 
फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब 

वह मुझे पहचान नही रहा है...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Very Funny Jokes Comedy Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay
चिंटू - पप्पू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,
सारा घर हिल रहा है...!
.
.
पप्पू - ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा,

हम तो किरायेदार हैं...!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Very Funny Jokes Comedy Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी, तो शर्ट
एक जगह थोड़ी सी जल गई...!
.
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है...!
.
पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर,

मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed