जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब तलाक लेने के लिए पति ने कोर्ट में बताई मजेदार वजह...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भिखारी ने पांच रुपये मांगे तो आदमी बोला -
हट्ठे-कट्ठे हो, कुछ काम क्यों नहीं करते...? चलो मैं तुम्हें काम दूंगा
.
भिखारी बोला - महीने का कितना दे दोगे...?
.
आदमी बोला - पांच हजार रुपये...!
.
भिखारी - तुम अपना काम छोड़ के मेरे पास बैठना शुरू कर दो,
25 हजार रुपये महीना मैं तुमको दे दूंगा...!
एक पत्नी अपनी सास से - देखो सासू मां,
बच्चे पालने में आपका तजुर्बा बेशक अच्छा होगा,
लेकिन रिजल्ट नहीं।
.
.
आपके पाले हुए बच्चे के साथ मैं रह रही हूं
और कसम से बहुत सुधार की जरूरत है...!
एक शोध से पता है कि...
गुस्से में पत्नी पति पर बड़बड़ तो करती ही है,
पर साथ में...
.
.
घर का काम भी फटाफट निपटाती है...!
पति - मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है।
.
जज - अभी से या पहले से...?
.
पति - पहले से...
.
जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...?
.
पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है...!