जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: जब पप्पू से मोबाइल नंबर मांगने में हो गई बड़ी गलती...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी - तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो।
.
पति - और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा कर के
आती हो उसका क्या...?
.
पत्नी - वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...
.
पति - पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे...!
शादी में दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...
.
दुल्हन का बाप - आप कौन हैं...?
.
ब्वॉयफ्रेंड - जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था,
फाइनल देखने आया हूं...!
अब तो हद ही हो गई है...
.
ये अफवाह...
कौन फैला रहा है कि...
.
एक्टिवा के साइलेंसर पर
बीवी का नाम लिखने से...
.
बुलेट की आवाज आती है...!
पप्पू ने एक लड़की को मैसेज किया -
'हाय, नंबर दो अपना'
.
लड़की - 25/100
.
पप्पू - ये कैसा नंबर है...?
.
लड़की - मैं अवंतिका हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर
.
पप्पू - ओह, सॉरी मैम...
.
लड़की (अवंतिका) - कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी
साथ लेकर आना, बात करनी है...!