जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी ने पति के जन्मदिन पर लाई ऐसा गिफ्ट....पढ़िए मजेदार जोक्स
जज - तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है,
कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जाएगा…!
.
.
बनिया - वो तो ठीक है,
लेकिन उतारा कब जाएगा,
दुकान भी तो खोलनी है...!!!
पत्नी - आपके जन्मदिन के लिए इतना महंगा सूट लिया है कि पूछो मत!
.
पति (खुश होकर) - शुक्र है, तुम्हें मेरा ख्याल तो आया! लाओ, दिखाओ…
.
.
पत्नी - अभी पहनकर आती हूं।
पड़ोसन - आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...!
धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं...?
.
.
पत्नी - पति का...!
टीचर - रहीम का कोई भी एक दोहा सुनाओ...!
.
पप्पू - सर मुझे नहीं आता...!
.
टीचर - तुम्हें जितना आता है, उतना ही सुना दो...!
.
पप्पू - कभी प्यासे को वाटर पिलाया नहीं,
बाद में क्वाटर पिलाने से क्या फायदा...!
.
टीचर - बैठ जा, ड्यूटी के समय मन भटका रहा है..!