जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
जब पत्नी ने पति से कहा- तुम सोते हुए मुझे बहुत गालियां दे रहे थे... पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़की - अपनी फोटो भेजना
.
लड़का (खुश होते हुए) - क्यों?
.
लड़की - ज्यादा खुश मत हो,
छोटे भाई को डरा के सुलाना है...!!!
पत्नी - तुम सोते हुए मुझे बहुत
गालियां दे रहे थे!
.
पति - गलतफहमी है तुम्हारी
.
पत्नी - क्या गलतफहमी है?
.
पति - यहीं कि मैं सो रहा था...!!!