जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पेट्रोल पंप पर लगे मजेदार बोर्ड को पढ़ नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
दो चूहे पेड़ पर बैठे थे, नीचे से एक हाथी गुजरा...
.
.
एक चूहा हाथी पर गिर गया, तभी दूसरा चूहा बोला -
'दबा कर रख इसको, मैं भी आता हूं।'
कड़वा सच...
.
नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब...
.
शादी के बाद तो...
.
लौकी की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है -
'तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू'!
पत्नी - खिड़की के परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है।
.
.
पति - एक बार ठीक से देख लेने दो,
वह खुद ही परदे लगवा लेगा...!
मायके से पप्पू की पत्नी का फोन आया और बोली -
“क्या तुम मुझे याद करते हो...?”
.
.
पप्पू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता...!