जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: चोरी करने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) - पिज्जा खाओगी...?
.
गर्लफ्रेंड - नहीं, आज कल मैं 'लाइट' खा रही हूं...!
.
लड़का (वेटर से) - मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए
और ये मैडम के लिए दो 'एलईडी बल्ब'...!
चिंटू अपनी पत्नी के साथ स्टेशन पर
ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था...
.
तभी एक गाड़ी आई, जिस पर लिखा था, “बॉम्बे मेल”
.
चिंटू भाग कर ट्रेन में चढ़ गया और अपनी पत्नी को बोला -
जब बॉम्बे फीमेल आएगी, तुम उसमें आ जाना...!
पति-पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...
.
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
.
पत्नी (रोमांटिक अंदाज में) बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है...?
.
पति - कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में बहुत पछताता है...!
पत्नी - अजी उठ जाओ, मैं चाय बना रही हूं।
.
.
.
पति - तो बना लो, मैं कौन सा पतीले में सो रहा हूं...!