जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
सास से बहू की ऐसी बड़ाई कभी नहीं सुनी होगी आपने....पढ़िए मजेदार जोक्स
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
.
.
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या, जो
करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत
लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे
उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या?
सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना
फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब
वह मुझे पहचान नही रहा है...!!!
पड़ोसन - आपकी नई बहू कैसी है...?
.
सास - बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है। व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं। 16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है। सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शरू कर दूं
और तरक्की करेगी।
.
पड़ोसन - बेहोश...