फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: जब पत्नी ने पति की कर दी जोरदार कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 19 Aug 2023 03:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Jokes: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
पति- हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
पत्नी- बताओ ना जानू...
पति- मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...
 

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

दुकानदार- बहनजी आप दुकान पर आती हैं, गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं? 
कस्टमर- हमेशा लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते...

Funny Jokes: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है?
बेटा- खिड़की से,
मम्मी- वो कैसे?
बेटा- कल आपने घर की बैल बजाई तो पापा ने पड़ोसन से कहा जान तुम खिड़की से निकल जाओ।

Funny Jokes: पति ने पत्नी को कॉल करके कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया 
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ? 
लड़का- जी आपका नाम क्या है? 
लड़की- शीतल 
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
 लड़का- पेयजल 
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है 
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed