फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 11 Nov 2023 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Jokes Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Chutkule in Hindi: कहा जाता है कि हंसी सेहत के लिए सबसे अच्छी दवा है, लेकिन आज के दौर की व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप हंसने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स (Funny jokes in Hindi) की मदद ले सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?

पति- 98, 

चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?

पति- श्री देवी

पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...

पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?

पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  

चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...


 

Jokes Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? 

मोनू- 10 होते हैं।

टीचर- 8 होते हैं... नालायक 

मोनू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।

 

Jokes Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- कैसे हो? 

शराब पीना बंद किया या नहीं?

मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?

मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Viral Jokes: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है, चिंटू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....

 कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...

चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो। 

दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते

Viral Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।

पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed