Jokes Hindi: हर किसी के जीवन में परेशानियां होती हैं, लेकिन अगर आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो आप इस तरह की परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। इसलिए लोगों को हमेशा प्रसन्न रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से वह अपने साथ-साथ आस पास के लोगों को भी खुश रखते हैं, जिससे मानसिक तनाव जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशी का माहौल रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Jokes Hindi: संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? पत्नी ने दिया मजेदार जवाब
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
टीटू और उसकी बेवकूफी
टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो
टीटू- खड़ा हो गया ।
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
टीटू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा इसलिए मैं भी खड़ा हो गया ।
टीटू की बात सुनकर टीचर ने उसे मुर्गा बना दिया
Majedar Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं?
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं।
संता- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है?
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।
Funny Jokes: शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं? पढ़िए हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले मजेदार जोक्स
मालकिन (अपने नौकरानी से)- जरा देखकर बताना तो कि टाइम कितना हो रहा है।
नौकरानी- हमें घड़ी देखना नहीं आता।
मालकिन- अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं।
नौकरानी- मालकिन, दोनों सुईयां घड़ी में ही हैं।